कोरबा, 03 अक्टूबर। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कोरबा में 5 अक्टूबर 2026 को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। आयोजकों के अनुसार जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चे इसमें शामिल हो सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों की आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार, शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी। बच्चों के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए अभिभावक 9826111738 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि समय निर्धारित कराने का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को अनावश्यक प्रतीक्षा से बचाना है।







