Home / Chhattisgarh / CG NEWS : केंद्रीय जेल में बंद महिला की अस्पताल में मौत, दो अलग-अलग पते ने बढ़ाई परेशानी…

CG NEWS : केंद्रीय जेल में बंद महिला की अस्पताल में मौत, दो अलग-अलग पते ने बढ़ाई परेशानी…

अंबिकापुर,18 सितंबर । अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला बंदी को स्वास्थ्य खराब होने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में जेल अधीक्षक का कहना है कि महिला दो जगहों में रायगढ़ क्षेत्र और सूरजपुर जिले से बताया गया है, जिसके चलते उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही हैदरअसल, मथुरा यादव को 19 फरवरी 2026 को अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध किया गया था।

स्वास्थ्य खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच और उपचार के बाद उसे वापस जेल भेजा गया था। इसके बाद तबीयत दोबारा बिगड़ने पर 17 सितंबर को महिला बंदी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले में जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत का कहना है कि महिला के दो अलग-अलग पते सामने आए हैं।

परिजनों से संपर्क करने के लिए संबंधित थानों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल किसी परिजन से संपर्क नहीं हो पाया है।महिला बंदी की मौत की सूचना जिला कलेक्टर और जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दे दी गई है। यदि महिला के परिजन पहुंचते हैं, तो नियमानुसार वीडियोग्राफी के माध्यम से शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। वहीं, यदि परिजन नहीं पहुंचते हैं, तो ऐसी स्थिति में नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *