Home / Chhattisgarh / कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

कवर्धा में अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान से भरा ट्रक जब्त

ख़बर शेयर करें:

कवर्धा, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में प्रशासन की संयुक्त टीम ने चिल्फी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 क्विंटल अवैध धान से भरे ट्रक को जब्त किया है।

यह कार्रवाई जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन के नेतृत्व में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने की। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में धान का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। इसके बाद टीम ने आवश्यक जांच और कार्रवाई करते हुए धान सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान की खपत पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा जिले में लगातार निगरानी की जा रही है। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके जरिए दूसरे राज्यों अथवा अन्य माध्यमों से जिले में अवैध धान लाकर खपाने की कोशिशों पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन, बिचौलियों और कोचियों के माध्यम से धान खपाने तथा खरीदी प्रक्रिया में अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चिल्फी में हुई इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *