Home / Entertainment / एक साल पहले शुरू हुआ सफर बना गोल्डन माइलस्टोन, होम्बले फिल्म्स ने मनाया ‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ का जश्न

एक साल पहले शुरू हुआ सफर बना गोल्डन माइलस्टोन, होम्बले फिल्म्स ने मनाया ‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ का जश्न

ख़बर शेयर करें:
  • एक महत्वाकांक्षी प्रीक्वल से लेकर दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर बनने तक, ‘कंतारा: चैप्टर 1’ ने एक शानदार साल पूरा किया है और इस खास मौके पर मेकर्स ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।

होम्बले फिल्म्स सच में  भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने भारतीय सिनेमा को कई सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म ने अब तक अपने एक्स्ट्राऑर्डिनरी काम के लिए कई अवॉर्ड्स हासिल किए हैं, ऐसे में इसने हाल ही में SIIMA अवॉर्ड्स में अपना जलवा दिखाया। जी हां, कांतारा ने इस अवॉर्ड शो में कुल 9 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

राइटर, डायरेक्टर और बतौर लीड एक्टर के रूप में ऋषभ शेट्टी की 2022 की हिट फिल्म ‘कांतारा’ के प्रीक्वल के तौर पर रिलीज़ हुई ‘कांतारा: ए लेजेंड चैप्टर 1’ शानदार वापसी देखी गई। फिल्म में मजबूत कहानी में जान फूंकते हुए रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे टैलेंटेड स्टार्स ने अपनी कमाल की परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। बता दें कि इस फिल्म को विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने होम्बले फ़िल्म्स के बैनर तले बड़े स्केल पर प्रोड्यूस किया था। प्राचीन कदंब काल के दौरान, औपनिवेशिक शासन से पहले के तटीय कर्नाटक पर आधारित यह फिल्म, पवित्र जंगल की पौराणिक शुरुआत से लेकर इंसानी लालच, और लोककथाओं की दैवीय जड़ों की कहानी कहती है।

दिल को छू लेने वाली स्टोरी टेलिंग और जबरदस्त एक्शन को एक साथ मिलते हुए फिल्म का म्यूजिक जिसे बी. अजनीश लोकनाथ ने दिया है, उसे दर्शकों ने दिल खोलकर सहारा और पसंद किया। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया, जहां इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में ही दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना अपने नाम की।

प्रोजेक्ट के सफल एक साल का जश्न मनाते हुए प्रोडक्शन हाउस में सोशल मीडिया पर इस खास दिन को चिन्हित किया है। दुनिया भर में मौजूद दर्शकों को अपना आभार व्यक्त करते हुए होम्बले फिल्म्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है:

“शानदार ब्लॉकबस्टर #KantaraChapter1 का 1 साल।
हमारी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने वाला एक अद्भुत सफ़र, जिसे दुनिया भर के दर्शकों ने सचमुच खास बना दिया।


आपके अटूट प्यार ने इस चैप्टर को हमारे #Kantara सफ़र का एक यादगार हिस्सा बना दिया है।”

https://www.instagram.com/p/Dd-djp-qTCS/?stkn=cTQ2dnYyN3o1d3p3

होम्बले फिल्म्स भारतीय कहानियों को हमेशा अपना समर्थन देता है, जो असल और अपनी जड़ों से जुड़ी होती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ‘कांतारा’ फिल्म है। बता दें कि इस फिल्म ने प्रोडक्शन हाउस के लिए समृद्ध सांस्कृतिक कहानियों को अपना समर्थन देने के लिए प्रोत्साहित ही नहीं किया है बल्कि रास्ता भी खोला है।

होम्बले फिल्म्स भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है, जिसने KGF फ्रैंचाइज़ी, कांतारा, सालार फ्रैंचाइज़ी और महावतार नरसिम्हा के जरिए देश की कुछ सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्में दी हैं, जिसमें इनके ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी भी शामिल हैं। जबकि वह अब हनुमान अंश जैसी आध्यात्मिक फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर डिस्ट्रिब्यूट भी कर रही है।

इस प्रोडक्शन हाउस ने अपनी सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों के ज़रिए, इंडियन सिनेमा की दुनिया में लगातार नए बेंचमार्क सेट किए हैं, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अपना सबसे बड़ा योगदान भी दिया है।

फिल्मों की शानदार लाइन अप की बात करें तो, प्रोडक्शन हाउस के पास सालार: भाग 2 – शौर्यंगा पर्व, महावतार परशुराम, सूर्या 48, येतो का नाय और ऋतिक रोशन के साथ अपकमिंग कोलैबोरेशन शामिल है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *