कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला को थाने के सामने ‘आज जेल होई कल बेल होई’ गाने पर रील बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, जिसके बाद महिला ने वीडियो बनाकर माफी मांगी। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने इसकी पुष्टि कर दी है।
यह पूरा मामला कोतवाली थाना परिसर का है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम उषा मिश्रा है, जो कि सीतामढ़ी की रहने वाली है। उषा ने अपने इंस्टा आईडी II_uma_baby111 से 11 सितंबर शाम को एक पोस्ट किया था। उस वीडियो में महिला कोतवाली थाना परिसर में फिल्मी अंदाज में ‘आज जेल होई कल बेल होई’ गाने पर डांस करती हुई नजर आई।कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने 126, 135(3) BNSS के तहत कार्रवाई की। महिला ने वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा मनोरंजन के लिए किया।







