Home / Chhattisgarh / अकलतरा में शुष्क दिवस पर अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 104 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा में शुष्क दिवस पर अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 104 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा। 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 13 निवासी प्रकाश भारद्वाज (42) को गिरफ्तार कर उसके घर से 104 लीटर अवैध शराब बरामद की है। आरोपी ने शराब को घर के अंदर चार लोहे के दरवाजों के पीछे बने कमरे में छिपाकर रखा था और किराना दुकान की आड़ में इसकी बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में शुष्क दिवस के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस को मुखबिर से आरोपी के घर में भारी मात्रा में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान में दबिश देकर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान 180 एमएल देशी प्लेन यूनिक ब्रांड की 235 नग, देशी प्लेन सुपर 36 ब्रांड की 46 नग, गोवा स्पेशल व्हिस्की की 206 नग, रॉयल चैलेंज व्हिस्की की 31 नग और सिम्बा एक्स्ट्रा बीयर की 16 नग शराब सहित कुल 334 नग शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 104 लीटर और कीमत 56,560 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 28,615 रुपये नकद और 10,000 रुपये कीमत का वोल्टास कंपनी का फ्रिज भी जब्त किया। इस तरह कुल जब्ती की कीमत 95,175 रुपये आंकी गई है।

मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 593/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) और 39(ग) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर 2 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा है कि शुष्क दिवस का उल्लंघन कर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *