आकस्मिक मृत्यु पर पीड़ित के वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति

आकस्मिक मृत्यु पर पीड़ित के वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति

February 8, 2024 Off By NN Express

कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल की ओर से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से आकस्मिक मृत्यु पर पीड़ित के वारिस को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके अनुसार केशकाल तहसील के खुटपदर निवासी विहान वट्टी की आग में जलने से ईलाज के दौरान मृत्यु होने पर माता अम्बिका वट्टी को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने हेतु स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित के बैंक खाते में हस्तांतरित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिये गये हैं।