एक अर्टिगा कार डिवायडर से टकराई, चार लोगो की मौत

एक अर्टिगा कार डिवायडर से टकराई, चार लोगो की मौत

January 16, 2024 Off By NN Express

शिवपुरी। शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र में गुना से लौट रही एक अर्टिगा कार डिवायडर से टकरा गई। जिससे उसमें बैठे चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग अशोक नगर के बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम के मुताबिक अशोक नगर के रहने वाले लोग अर्टिगा कार से गुना से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। बदरवास के पास अर्टिगा कार की गति तेज होने से वह अनियंत्रित हो गई और डिवायडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें बैठे तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि अर्टिगा में कुल कितने लोग थे और कितने घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और अर्टिगा में बैठे लोगों को बचाने लगे।

घटना में मरने वालों में शिवजी यादव पुत्र ब्रजेश यादव उम्र 28 वर्ष निवासी वरवटपूरा गुना, गोलू परिहार, प्रदीप पुत्र रंजीत परिहार उम्र 27 वर्ष निवासी छपराई जिला अशोकनगर, केशपाल पुत्र इन्द्रभाम परिहार उम्र 26 वर्ष निबासी छपराई जिला अशोकनगर शामिल हैं। घटना में समंदर पुत्र मदनलाल सेलर उम्र 38 वर्ष निवासी वरवट पूरा कुसमोदा जिला गुना, जसवंत पुत्र धन्नालाल गोर उम्र30, निबासी गांधी बोकेशनल कालोनी गुना, कल्याण केवट निबासी वरवट पूरा जिला गुना है। इन सभी को गुना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।