कुएं में लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला, पुलिस मौके पर पहुंची

कुएं में लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला, पुलिस मौके पर पहुंची

January 16, 2024 Off By NN Express

धार, गुजरी। धामनोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कछवानीया के मजरा दुकानपुरा में शासकीय स्कूल के पास स्थित कुएं में लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार दिनेश पुत्र बिल्मण बुंदेला निवासी ग्राम कछवानीया के दुकानपुरा थाना धामनोद का रहने वाला था, जो शनिवार को घर से रात्रि करीब आठ बजे से गायब था। सोमवार दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने दिनेश का शव कुएं में देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक के भाई दशरथ ने बताया कि दिनेश शनिवार को मजदूरी के लिए निकला था। इसके बाद वह शाम को घर नहीं आया। दिनेश शराब पीता था व घर पर भी अकेला रहता था। ग्रामीणों ने दिनेश का शव देखकर धामनोद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मर्ग कायम किया। शव को पीएम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।