लड़की के पिता ने सगाई समारोह में शामिल हुए एक शख्स की लाठी से पीट-पीटकर  की हत्या,जाने क्या है वजह..

लड़की के पिता ने सगाई समारोह में शामिल हुए एक शख्स की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या,जाने क्या है वजह..

December 26, 2023 Off By NN Express

बिहार के सीवान से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां लड़की के पिता ने सगाई समारोह में शामिल हुए एक शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी के बेटी की धूम-धाम से सगाई हो रही थी।

सगाई समारोह में लड़की पक्ष और वर पक्ष दोनों शामिल थे। सभ कुछ सही चल रहा था। इसी दौरान सगाई में शामिल होने आए एक शख्स की लड़की के पिता से मामूली बात को लेकर उसकी बहस हो गई। इसके बाद वह गुस्से में आ गया और लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल 42 साल के आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से आस-पास के लोग दहशत में थे। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीवान निवासी जितेंद्र राम के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 6 मई, 2022 को जितेंद्र राम के बेटी की सीवान में सगाई हो रही थी। इसी दौरान एक शख्स से उसकी किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। अधिकारी ने आगे कहा कि इसके बाद आरोपी जितेंद्र राम ने उस शख्स को लाठियों से बेरहमी से पीटा और फिर मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जितेंद्र राम मुकुंदपुर के जनता विहार में छिपा हुआ है और किसी से मिलने के लिए भलस्वा झील के पास आएगा। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि जितेंद्र राम जब वहां पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।