OMG! भाभी के साथ बिस्तर पर मिला पति, अचानक पत्नी ने देखा फिर जो हुआ…

OMG! भाभी के साथ बिस्तर पर मिला पति, अचानक पत्नी ने देखा फिर जो हुआ…

December 26, 2023 Off By NN Express

मुजफ्फरपुर। पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसका विरोध करने पर महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला ने बताया कि उसका पति साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे उसने भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसका विरोध करने पर उसके मुंह में दुपट्टा बांधकर पति ने पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

महिला ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। पति ढंग से बात भी नहीं करते। पेशे से साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूसरे राज्य में रहते हैं। कभी-कभी घर आते हैं। पिछले एक सप्ताह से घर पर हैं। उसे शक था कि उसका भाभी के साथ संबंध है। रविवार को दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर पति गुस्से में आ गया।

इस दौरान उसके जेठ ने भी आपत्तिजनक बात की। विरोध जताने पर वह भी गुस्सा में आ गया। सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। वह गुहार लगाती रही, मगर किसी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाया कि पति बेल्ट से पिटाई करते हैं। वह काफी डरी हुई है। अब न्याय के लिए पुलिस की शरण में जाएगी।