CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2023 Off By NN Express

कवर्धा  । जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।

आरोपी ने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब उससे शादी की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।