भाबीजी घर पर हैं में ‘चमेली जान’ की भूमिका निभाएंगी अंगूरी भाभी

भाबीजी घर पर हैं में ‘चमेली जान’ की भूमिका निभाएंगी अंगूरी भाभी

July 28, 2023 Off By NN Express

मुंबई । हिट टेलीविजन शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे जल्द ही दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने बताया कि शो की कहानी दिलचस्प होगी क्योंकि मासूम अंगूरी भाभी एक उत्तेजक व्यवहार वाली क्लब डांसर ‘चमेली जान’ का रूप धारण करेंगी।

इस एपिसोड में एक और हिट शो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ का क्रॉसओवर भी दिखाया जाएगा। इसके मुख्य किरदार हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी), कमिश्नर (किशोर भानुशाली) और मनोहर (नितिन जाधव) एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी की प्रेमिका को गिरफ्तार करने के लिए शो में गुप्त रूप से जाएंगे।

इस दौरान सभी हैरान रह जाते हैं, जब उनका सामना अंगूरी की हमशक्ल से होता है, जो खुद को ‘चमेली जान’ कहती है। हालांकि,जब उनका सामना होता है तो लाइट बंद हो जाती है, जिससे वह घायल हो जाती है और मदद मांगती है। इस बीच, तिवारी (रोहिताश्व गौड़) से अपमान का सामना करने के बाद अंगूरी निराश होकर घर छोड़ देती हैं।

अभिनेत्री ने कहा, मौका देखकर, कमिश्नर और मनोहर अंगूरी से संपर्क करते हैं और उससे अपराधी को पकड़ने में मदद करने की विनती करते हैं, जिस पर वह सहमत हो जाती है। जैसे-जैसे कहानी सामने आती है, तिवारी और विभूति (आसिफ शेख) भेष बदलकर इसमें शामिल हो जाते हैं।