KORBA BREAKING NEWS : ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की संदिग्ध मौत….

KORBA BREAKING NEWS : ट्रेन में सफर के दौरान यात्री की संदिग्ध मौत….

July 5, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 05 जुलाई ।  त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस में  सफर कर रहे एक यात्री की बुधवार की सुबह ट्रेन के अंदर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक मजदूरी का करता है। जो जनरल कोच में त्रिसूर से कोरबा तक की यात्रा कर रहा था।

मृतक के साथ यात्रा कर रहे सह यात्री बीरबल मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि जयरामनगर-कोतमीसुनार के त्रिसूर से कोरबा तक की यात्रा कर रहा था। मृतक का नाम भूतन अघरिया पिता सोनसाय अघरिया उम्र 38 वर्ष है।

निवासी महादेवपुर पोस्ट सलवाही वाड्रफनगर, थाना डिंडो, जिला बलरामपुर का है। उनके द्वारा यह भी बताया कि मृतक दमा का मरीज था। तबीयत बिगड़ने पर दवा की मांग किया लेकिन ट्रेन में दवा नहीं मिलने पर मृतक ने दम तोड़ दिया।

भूतन अघरिया के मृत्यु के संबंध में परिवार वाले को फोन के माध्यम से सूचना दे दिया है। ट्रेन के कोरबा पहुचने पर मृतक के परिवार वाले स्टेशन में मौजुद थे। ट्रेन के कोरबा पहुंचने पर मृतक के परिवार को मृतक का शव सौंप दिया गया है। जिसे लेकर वह अपने निवास स्थान लेकर चले गये।