CG BREAKING : नहाने गए व्यक्ति की डूबकर मौत, मौके पर पहुंची पुलिस….

जशपुर/पत्थलगांव, ,30 जून  घर के पीछे बने डबरी में नहाने गए 60 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। मृतक का नाम मंगना लकड़ा पिता स्व.चेय लकड़ा बताया जा रहा हैं। यह घटना जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलढोढ़ी की है।

जहां दोपहर 1 बजे नहाने गए मंगना राम की डबरी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के शव को निकालने के लिए जेसीबी की सहायता से डबरी का मेड तोड़कर डबरी का पानी खाली कराया गया। शव मिलने के बाद उसे पीएम के लिए भेजकर दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।