पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर Mahasamund Police की बडी कार्यवाही…..

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर Mahasamund Police की बडी कार्यवाही…..

June 30, 2023 Off By NN Express

महासमुंद ,30 जून I छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

कि 29.06.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के जायलो कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ में लाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से 01 जायलो कार क्रमांक CG 04 KT 7994 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

वाहन में 01 व्यक्ति एवं 01 महिला सवार मिले जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) गणेश मजुमदार पिता गंगा मजुमदार उम्र 34 वर्ष सा. गोपालपुर थाना बंशीहारी जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल तथा महिला ने अपना नाम (02) लक्ष्मी दुलाई पति कंचन दुलाई उम्र 29 वर्ष सा. टिकियापारा थाना बेहरामपुर जिला मुरसिदाबाद, पश्चिम बंगाल का होना बताये।

जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना, पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में 08 बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला तथा वाहन की सघन तलाशी लेने पर वाहन के पीछे सीट में एक गुप्त चेम्बर बना हुआ था जिसे खोल कर देखने पर भी अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 08 प्लास्टिक बोरीयों एवं गुप्त चेम्बर में कुल 200 पैकेट कुल 200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये एवं जायलो कार कीमती लगभग 600000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 56,00,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और रायपुर छत्तीसगढ में बिक्री करने लाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी व आरोपिया के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक केशव कोसले,साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान आर. हेमन्त नायक,संदीप भोई,शुसांत बेहरा, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जैकी प्रधान, जीवर्धन बहिरा के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. गणेश मजुमदार पिता गंगा मजुमदार उम्र 34 वर्ष सा. गोपालपुर थाना बंशीहारी जिला दक्षिण दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल।
  2. लक्ष्मी दुलाई पति कंचन दुलाई उम्र 29 वर्ष सा. टिकियापारा थाना बेहरामपुर जिला मुरसिदाबाद, पश्चिम बंगाल।

जप्त मशरूका –

  1. 08 प्लास्टिक बोरियों एवं गुप्त चेम्बर में भरा कुल 200 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 200 किलो ग्राम कीमती 50,00,000 रूपयंे।
  2. एक सफेद रंग की जायलो क्रमांक CG 04 KT 7994 कीमती 6,00,000 रूपये। कुल कीमती 56,00,000 रूपये (छप्पन लाख रुपये)