OMG! उधर प्रेमिका की डोली उठी इधर प्रेमी की अर्थी; दो साल से था प्रेम-प्रसंग

OMG! उधर प्रेमिका की डोली उठी इधर प्रेमी की अर्थी; दो साल से था प्रेम-प्रसंग

June 25, 2023 Off By NN Express

प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका की डोली उठने के बाद शनिवार शाम को प्रेमी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। शव को जिला अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव के रहने वाले 18 वर्षीय लड़के ने जहर निगल लिया, जिसे उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर आए।

यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि लड़के का प्रेम-प्रसंग अपने ही पड़ोस की एक लड़की से दो वर्ष से चल रहा था।

प्रेम-प्रसंग की जानकारी लड़की सहित लड़के के परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों पर काफी प्रतिबंध लगाए। लेकिन लड़का शादी करने की जिद पर अड़ा था। यह देखते हुए लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी अन्य जगह तय कर दी। वहीं लड़के को उसके परिजनों ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद अंतर्गत एक गांव में उसकी बहन के घर भेज दिया था। जिसके बाद लड़की के घर में शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए।

पंचायत में किया था दावा कि डोली उठने के दिन लड़के की होगी मौत


गांव के लोगों ने बताया कि प्रेम-प्रसंग को लेकर जब गांव में पंचायत हुई थी, तब कुछ लोगों लड़के की हालत देखकर दावा किया था कि जिस दिन लड़की की डोली उठेगी उसी दिन इस लड़के की मौत हो जाएगी। लोगों का यह दावा सच साबित हुआ और प्रेमिका की डोली उठने के बाद लड़के ने आत्महत्या कर ली।

दोनों पक्षों को पुलिस ने था समझाया


इस प्रेम-प्रसंग को लेकर कुछ समय पूर्व लड़की और लड़का पक्ष ने पुलिस में एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया-बुझाया था और लड़के को लड़की की शादी होने तक गांव से बाहर भेज देने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने लड़के को उसकी बहन के यहां मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ क्षेत्र के एक गांव भेज दिया था।