Skip to content
March 9, 2026

  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Madhyapradesh
    • Uttarpradesh
    • Bihar
    • Jharkhand
  • Business
  • Entertainment
  • Sports
  • Astrology
Main Menu
Uttarpradesh

Couple Romance On Bike: गोद में बैठी, चलती बाइक पर यूं किया रोमांस, Video ने Social Media पर मचाया हंगामा

June 21, 2023 - by NN Express

Couple Romance On Bike: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर इश्क फरमाता हुआ नजर आता है. इसमें देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है, जबकि प्रेमिका पेट्रोल की टंकी पर बैठी हुई है और उसने युवक की बाहों में बाहें डाल रखी है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का बताया जा रहा है.

वीडियो देर शाम को शूट हुई मालूम पड़ती है, लेकिन गाड़ियों की हेडलाइट की मध्यम रोशनी में जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया है. इसमें लड़की बाइक की टंकी पर बैठकर प्रेमी के गले से लिपटी हुई नजर आती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमी जोड़ा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस ‘रोमांटिक स्टंट’ को अंजाम दे रहा है.

ट्विटर पर @Akashkchoudhary हैंडल से आकाश कुमार नाम के यूजर ने वीडियो शेयर कर तंज किया है, नियम कानून को ताक पर रख कर ही सफर करेंगे…हम तो मरेंगे ही साथ में तुम्हें भी लेकर मरेंगे. यूजर के मुताबिक, वायरल क्लिप इंदिरापुरम के एनएच 9 की है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. अधिकांश लोगों ने यूपी पुलिस को टैग कर प्रेमी जोड़े के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, अभी तक मामले में पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वायरल क्लिप देखकर एक यूजर ने कमेंट कर सवाल किया है, अब कहां है बुलडोजर बाबा की पुलिस? वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि जब तक पुलिस इन्हें सबक नहीं सिखाएगी, तब तक ये लोग सुधरेंगे नहीं. इसी तरह कई और लोगों ने कार्रवाई की बात कही है.

TaggedBREAKING NEWSCouple Romance On BikeVideo ने Social Mediaपर मचाया हंगामा

Related Posts

हवस की आग में जल रही थी समधन.. अपने ही समधी के साथ इस हाल में थी बिस्तर पर.. देख लिया सगी बेटी ने और फिर..

January 6, 2026January 6, 2026

‘iPhone दिलवाओ नहीं तो.’, गरीब पिता नहीं कर पाया डिमांड पूरी, बेटी ने कर लिया सुसाइड…

December 30, 2025December 30, 2025

महाराष्ट्र,यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अब आधार कार्ड जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मान्य नहीं

November 28, 2025November 28, 2025

Post navigation

Previous Article MPSC टॉपर दर्शना पवार की मौत की गुत्थी उलझी, घर में ताला लगा दोस्त भागा
Next Article WhatsApp Features: इस साल वाट्सऐप में आए 5 कमाल के फीचर्स, क्या आपने किया चेक?

About NN Express

View all posts by NN Express →

Recent Posts

  • ड्यूटी के दौरान शराब पीने और लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित
  • CG ACCIDENT : बस पलटने से 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स: दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल
  • कक्षा 10 वीं की गणित विषय की परीक्षा संपन्न
  • CG News:– राजधानी रायपुर में 5 घंटे में 3 मर्डर, लेकिन न्यायधानी बिलासपुर में क्या रहा पुलिस का रणनीति प्लान? क्यों दुबके रहे बदमाश और कैसी रही इस बार की होली… जानिए पूरी कहानी
Copyright © 2026 .
Powered by WordPress and HitMag.