Rubina Dilaik Accident Update: एक्सीडेंट के बाद रुबीना दिलैक ने लिया छोटा सा ब्रेक, घरवालों के साथ बिताएंगी समय

Rubina Dilaik Accident: बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला का हाल ही में एक एक्सीडेंट हो गया था. अभिनव ने ट्विटर पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी. इस एक्सीडेंट से उभरने के बाद रुबीना ने हाल ही में अपने हैंडल पर एक व्लॉग साझा किया, जहां उन्होंने इस दुर्घटना के बाद अभी भी सदमे में होने और अपने घर हिमाचल प्रदेश में कुछ समय बिताने की बात कही. दरअसल, रुबीना ने एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला लिया है.

वीडियो में रुबीना कह रही हैं कि”नमस्कार मेरे खूबसूरत दोस्तों, जैसा कि आप देख सकते हैं और अब तक आप अंदाजा लगा चुके होंगे कि मैं शिमला में हूं. शिमला की सुंदरता और शांति हमेशा से ही मुझे पसंद है, यहां सुकून मिलता है और यहां हमारा घर है. इसलिए मैंने एक्सीडेंट के बाद एक छोटा सा ब्रेक लेने के बारे में सोचा. यही बात मैं आपके साथ भी साझा करना चाहती थी.

वीडियो में रुबीना कह रही हैं कि”नमस्कार मेरे खूबसूरत दोस्तों, जैसा कि आप देख सकते हैं और अब तक आप अंदाजा लगा चुके होंगे कि मैं शिमला में हूं. शिमला की सुंदरता और शांति हमेशा से ही मुझे पसंद है, यहां सुकून मिलता है और यहां हमारा घर है. इसलिए मैंने एक्सीडेंट के बाद एक छोटा सा ब्रेक लेने के बारे में सोचा. यही बात मैं आपके साथ भी साझा करना चाहती थी