जीजा के छोटे भाई पर फि‍दा हुई साली, करने लगी शादी की ज‍िद, फि‍र अचानक….

जीजा के छोटे भाई पर फि‍दा हुई साली, करने लगी शादी की ज‍िद, फि‍र अचानक….

June 17, 2023 Off By NN Express

रिश्तेदारी में आई महिला की हत्या की बात को लेकर गुरुवार को बांसडीहरोड क्षेत्र के सलेमपुर में हलचल मची रही। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत और देर रात चुपके से उसके शव को ठिकाने लगाने की बात पूरे गांव में चर्चा में रही। मामले में पुलिस ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की।

क्‍या है पूरा मामला? 

सलेमपुर में वीरा साहनी के पुत्र संजय की विवाहिता साली (मृतका) कुछ समय पहले अपनी बहन के घर सलेमपुर आई थी। यहां उसकी संजय के छोटे भाई राजकुमार से दोस्ती हो गई। इसके बाद वह सारे सामाजिक बंधनों को तोड़कर राजकुमार के साथ दिल्ली चली गई।

राजकुमार ने शादी का क‍िया था वादा 

कुछ महीनों दिल्ली रहने के दौरान राजकुमार ने उसे घरवालों को मनाकर शादी करने का वादा किया था। बीते कुछ दिनों से वह राजकुमार के साथ वापस आकर सलेमपुर रह रही थी। इसी दौरान राजकुमार के घरवालों ने चुपके से उसके विवाह के लिए लड़की देखी तो इसकी भनक राजकुमार के साथ लिव-इन में रह रही महिला को लगी और उसने शादी की जिद पकड़ ली। इसे लेकर बीते तीन दिनों से उसने घर परिवार में हंगामा मचाया था।

संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍त‍ियों में हुई मौत 

इसी दौरान बुधवार की दोपहर अचानक उसकी मौत हो गई। घरवाले इस बात को आसपास के लोगों से भी छि‍पाते रहे और देर रात उसके शव को टेंपो से कहीं ले जाकर ठिकाने लगा दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह जब गांव के लोगों ने इस बारे में पूछा तो घरवालों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पाकर पूछताछ की गई है। घटना के संबंध में मृतका की मां व भाई से भी पूछा गया है। उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है।