युवक का जमीनी विवाद, पीड़ित के पैर में गोली मारकर किया घायल, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज….

युवक का जमीनी विवाद, पीड़ित के पैर में गोली मारकर किया घायल, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज….

June 17, 2023 Off By NN Express

जहाजगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलाने का मामला सामने आया है। आरोप मौजूदा सरपंच उदय व उसके साथियों पर लगे हैं। पीड़ित सुनील गांव बराणी किसी काम से जा रहा था, तभी सरपंच उदय ने अपने साथियों समेत उसका रास्ता रोक लिया। सभी आरोपित 3 बाइक पर सवार होकर आए थे। सुनील गाड़ी भगा ना ले जाए, इसलिए आरोपितों ने पहले ही कार के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। तभी आरोपितों ने ड्राइवर साइड खिड़की में गोली मार दी।

पैर पर मारी गोली

साथ ही गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। जब सुनील गाड़ी से नीचे उतरा तो आरोपितों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सुनील ने जब विरोध किया तो इस दौरान उसके पैर पर गोली मार दी। तभी सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल सुनील का इस वक्त पीजीआई में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच समेत 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक माह से चल रहा था जमीनी विवाद

गांव जहाजगढ़ निवासी सुनील उर्फ टोनी ने बताया कि वह जमींदार का काम करता है। उसका गांव के सरपंच उदय के साथ करीब एक माह से जमीनी विवाद चल रहा था।

शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी गाड़ी लेकर घर से गांव बराणी के लिए किसी काम के लिए निकला था। गांव से थोड़ा दूर जाते ही तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उसे घेर लिया, जिसमें सरपंच उदय समय कई अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान गाड़ी को रोकने के लिए इशारा किया गया।

लोगों के हाथों में थी पिस्तौल

सुनील ने गाड़ी नहीं रोकी। तभी एक ने ड्राइवर साइड खिड़की में गोली मार दी तथा बाकी लोगों ने कार के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी।

मौके पर कई लोगों के हाथ में पिस्तौल थी।सुनील ने बताया कि गाड़ी से उतरते ही मार पिटाई की गई, विरोध करने पर बंटी ने पिस्तौल से दाहिने पैर पर गोली मार दी। उसके बाद सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सुनील ने बताया कि जब गोली मारने के बाद सभी आरोपित वहां से फरार हो गए तो वह किसी तरह से गाड़ी चला कर दर्द सहता हुआ गांव बराणी पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद उसने अपने दोस्त नवीन को बुलाया। नवीन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल झज्जर में ले गया।

जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल नवीन का इस वक्त पीजीआई में इलाज चल रहा है। सुनील की शिकायत के आधार पर सरपंच समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।