बच्चों के लिए बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी पोहा नगेट्स

विधि :

  • पोहा नगेट्स बनाने के सबसे पहले पोहे को धोकर इसे कुछ देर के लिए भिगोकर रखें।
  • अब छलनी में छान कर इसे अलग रख दें।
  • इसके बाद उबले हुए आलू को एक प्याले में मैश कर लें।
  • फिर इसमें पोहा, बेसन, कॉर्नफ्लोर, नमक, जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डाल दें।
  • अब सभी चीजों को एक साथ मिलाकर नगेट्स का आकार दें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट कर अलग रख दें।
  • इसके बाद तेल गर्म करें और उसमें सभी नगेट्स को सुनहरा कुरकुरा होने तक तलें।
  • बस तैयार है गरमागरम पोहा नगेट्स। इसे केचप या हरी चटनी के साथ परोसें।