मच्छर भागने के लिए जलाई काइल से लगी कमरे में आग, दम घुटने से बच्ची की मौत, दंपती की हालत गंभीर

मच्छर भागने के लिए जलाई काइल से लगी कमरे में आग, दम घुटने से बच्ची की मौत, दंपती की हालत गंभीर

June 17, 2023 Off By NN Express

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के बुद्ध विहार डोरी नगर स्थित एक घर में मच्छर मारने के लिए जलाई गई मार्टीन से कमरे में आग लग गई। दम घुटने से बच्ची जानवी की मौत हो गई। आग से दंपत्ति भी झुलस गये। दोनों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

मच्छरों को भगाने के लिए लगी थी मार्टिन

शुक्रवार देर रात डोरी नगर बुद्ध विहार निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी भावना और बच्ची जानवी के साथ कमरे में सो रहे थे। उनके माता पिता बाहर बरामदे में थे। देर रात मार्टीन से बेड में आग लग गई। कमरे में धुआं भर गया। जिसके बाद सभी लोग जागे और आग बुझाने में लग गये।

दम घुटने से बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई। भावना व मनोज को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में मनोज को दिल्ली एम्स रैफर कर दिया है।