CG Breaking : बस स्टैंड पर मधुमक्खियों का आतंक, काटने से कई यात्री घायल, मची अफरा -तफरी….

CG Breaking : बस स्टैंड पर मधुमक्खियों का आतंक, काटने से कई यात्री घायल, मची अफरा -तफरी….

May 19, 2023 Off By NN Express

सूरजपुर (surajpur ),19 मई I जिले के विश्रामपुर  बस स्टैंड चौराहे पर मधुमक्खियों के हमले से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार विश्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र (health center ) में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।एक युवक को गम्भीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज  रेफर किया गया है ।

विश्रामपुर  के पास बस स्टैंड पर राहगीरों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया, जिससे कईं लोग अचेत हो गए। मधुमक्खियों के उड़ते हुए झुंड से अफरा तफरी मच गई। अचेतावस्था में सभी को तत्काल  सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां  चिकित्साकर्मियों ने पीड़ितों का उपचार शुरू किया।