बेलगिरी नाला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 2.84 करोड़ रूपए की स्वीकृति

बेलगिरी नाला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 2.84 करोड़ रूपए की स्वीकृति

May 1, 2023 Off By NN Express

रायपुर, 01 मई I छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड-कोरबा अंतर्गत बेलगिरी नाला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 84 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।