BIG BREAKING : फैक्ट्री में लगी भीषण आग….

BIG BREAKING : फैक्ट्री में लगी भीषण आग….

May 1, 2023 Off By NN Express

केंद्र शासित प्रदेश दमन में रावलवासिया यार्न डाइंग प्राइवेट लिमिटेड में रविवार की रात आग लग गई। हादसे के समय कंपनी में पांच कर्मचारी मौजूद थे। इनसे में 3 ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इनमें दो घायल हैं। वहीं, अन्य 2 कर्मचारियों को फायर की टीम ने सकुशल निकाल लिया। आग पर काबू पा लिया गया है।

दादरा और नगर हवेली आपातकालीन सेवाएं में में सहायक निदेशक ए के वाला ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें रात 11:50 बजे रावलवासिया यार्न डाइंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में आग लगने की सूचना मिली। हम यहां आए और देखा कि एक पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में है। करीब 10-12 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थीं।

इस कंपनी में प्लास्टिक के धागे बनाए जाते हैं। इसके चलते यहां काफी मात्रा में कैमिकल भी मौजूद रहता है। प्लास्टिक और केमिकल के चलते आग बहुत तेजी से फैली और पूरी कंपनी को चपेट में ले लिया। आग बुझा ली गई गई है। लेकिन, केमिकल होने के चलते अभी फायर की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।