16 साल की लड़की से गैंगरेप….केस दर्ज….

16 साल की लड़की से गैंगरेप….केस दर्ज….

May 1, 2023 Off By NN Express

बांका में रविवार को 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। वारदात के वक्त लड़की घर में अकेली थी। आरोपियों ने पानी पीने के बहाने दरवाजा खुलवाया, फिर मुंह में कपड़ा बांधकर उठाकर ले गए। खेत में दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पूरा मामला बौसी प्रखंड के एक गांव का है। पुलिस ने हनुमंता गांव के मंगरा यादव (26) और कोठाडीह गांव के सुनील यादव (28) के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लड़की ने बताया कि रविवार को मैं घर में अकेली थी। तभी मंगरा और सुनील दोनों ने दरवाजा खटखटाया। दोनों पीने के लिए पानी मांग रहे थे। मैं घर पर अकेले थी तो मैंने मना कर दिया। इसके बाद दोनों घर में घुस गए। मेरा हाथ पकड़ लिया। मुंह पर कपड़ा बांध दिया। मुझे जबरदस्ती उठाकर खेत में ले गए। दोनों ने मेरे साथ रेप किया।

मैं छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन दोनों ने एक ना सुनी। इसके बाद किसी तरह मैं घर पहुंची। मां को पूरी बात बताई। मां के साथ थाने में शिकायत की। दोनों मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पीड़िता की मां ने क्या कहा

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने मुझे जब ये बात बताई तो हमने थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम डरे हुए हैं। बंधुआ कुरावा प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवा रही है।