बिरनपुर हिंसा घर में आग लगाने के आरोप में 5 गिरफ्तार

बिरनपुर हिंसा घर में आग लगाने के आरोप में 5 गिरफ्तार

April 14, 2023 Off By NN Express

बिरनपुर । बेमेतरा हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिरनपुर में इन आरोपियों ने एक घर में आग लगा दी थी, जहां ब्लास्ट भी हुआ था। इस बीच आईजी  आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे। पुलिस ने बताया कि 10 अप्रैल को बिरनपुर गांव के एक मकान में दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। इस घटना पर थाना साजा में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान 5 आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से प्रकरण में धारा 147 ,148, 149 भादवी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम:अजय रजक पिता कृष्ण रजक (23 वर्ष) निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़,प्रवीण कुमार साहू पिता काशीराम साहू (27 वर्ष) निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़,संदीप साहू पिता परसराम साहू (20 वर्ष) निवासी रामहेपुर थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम,प्रदीप रजक पिता अनुज रजक (21 वर्ष) निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ दिनेश रजक पिता जनक रजक उम्र 23 वर्ष निवासी पेंडरवानी थाना गंडई जिला खैरागढ़ 

बता दे कि बेमतरा जिले बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल शनिवार को दो समुदायों में संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने हत्या के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया था। इस बंद के दौरान ग्राउंड में आईजी और एसपी समेत 6 जिलों की पुलिस फोर्स तैनात थी। गांव में धारा 144 लागू है।