शिफ्ट हो रहा राहुल का सामान, सरकारी बंगला खाली करने के बाद यहां रहेंगे.

शिफ्ट हो रहा राहुल का सामान, सरकारी बंगला खाली करने के बाद यहां रहेंगे.

April 14, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली । कोर्ट से सजा मिलने के बाद पूर्व सांसद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश मिला था। उन्हें एक महीने का समय दिया गया था। लेकिन खबर मिल रही है कि राहुल गांधी समय से पूर्व बंगला खाली कर रहे हैं।राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में शिफ्ट होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 10 जनपथ में राहुल गांधी का सामान शिफ्ट होना शुरू भी हो गया है।

बता दें कि मोदी सरनेम मानहानि मामले में  राहुल गांधी 2 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद उनकी सांसद की सदस्यता भी छीन ली गई। सांसदी जाने के बाद उनसे सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया गया था। राहुल गांधी जिस बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं वह प्रधानमंत्री आवास से भी बड़ा है। सेंट्रल पब्लिक डिपार्टमेंट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी का सरकारी आवास 7 आरसीआर 14,101 वर्ग मीटर में बना है, वहीं 10 जनपथ 15,181 वर्ग मीटर के क्षेत्र में है। लाल बहादुर शास्त्री जब प्रधानमंत्री बने तो यहीं रहते थे। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद से राजीव गांधी का परिवार यहां रह रहा है। इसी के पीछे कांग्रेस मुख्यालय है।

इससे पहले राहुल गांधी 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगले में रह रहे थे। यह बंगला उन्हें 2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद आबंटित किया गया था। नियमों के अनुसार, उन्हें अयोग्यता आदेश (24 मार्च) की तारीख से एक महीने के भीतर अपना आधिकारिक बंगला खाली करना था। इस नोटिस के जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि वह इस नोटिस का पालन करेंगे।