CG BREAKING : दहेज में मिले Home Theater में ब्‍लास्‍ट, दूल्‍हे की मौत, सात घायल…दो दिन पहले ही हुई थी शादी

CG BREAKING : दहेज में मिले Home Theater में ब्‍लास्‍ट, दूल्‍हे की मौत, सात घायल…दो दिन पहले ही हुई थी शादी

April 3, 2023 Off By NN Express

कवर्धा, 3 अप्रैल । जिले में एक होम थियेटर में ब्‍लास्‍ट होने से एक शख्‍स की मौत हो गई, जबकि सात अन्‍य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार मृतक शख्‍स की दो दिन पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि होम थियेटर दहेज में मिला था। यह घटना रेंगाखार थाना क्षेत्र के चमारी गांव की है। जानकारी के अनुसार होम थियेटर को आज चालू करते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार हुआ कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई। धमाके की गूंज दूर तक सुनाई दी।

इधर, इस धमाके में सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्‍टरों के मुताबिक घायला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह धमाके का कारण क्या था। इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर ही है।