KORBA : लेमरू में पंख फैलाकर मोर ने किया शानदार नृत्य

 KORBA : लेमरू में पंख फैलाकर मोर ने किया शानदार नृत्य

April 3, 2023 Off By NN Express

कोरबा,03 अप्रैल । कोरबा जिले के लेमरू में हाथी सहायता केंद्र के पास एक मोर के शानदार नृत्य करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नाचते हुए मोर को देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा. सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोर अपने पंख फैलाकर नाच रहा है।31 सेकेंड की क्लिप में मोर अपने खूबसूरत पंख फैलाते हुए नजर आ रहा है और यह नजारा देखते ही बनता है। लोग उसकी इस अदा पर दिल हार रहे हैं, क्योंकि वाकई उसके थरथराकर फैलते हुए पंख इतने सुंदर लग रहे हैं कि आप अपलक देखते रह जाएंगे।