बच्चा नहीं होने से रहता था झगड़ा, Facebook Live हो दी जान, पत्नी को बताया जिम्मेदार….

बच्चा नहीं होने से रहता था झगड़ा, Facebook Live हो दी जान, पत्नी को बताया जिम्मेदार….

March 13, 2023 Off By NN Express

जालंधर ,13 मार्च I बस स्टैंड के पास एक युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर जान दे दी। मरने से पहले उसने फेसबुक पर लाइव होते हुए अपनी मौत का कारण पत्नी को बताया। कहा कि पत्नी उसे तंग करती है जिस कारण आज वह जान देने को मजबूर हुआ है। मृतक की पहचान बंगा के रहने वाले अमरीक राम के रूप में हुई है। उसकी पत्नी अंजू जल आपूर्ति विभाग में कार्यरत है। थाना छह की पुलिस ने आरोपित मंजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मृतक के पिता बलराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले अमरीक ने जैतेवाली निवासी अंजू के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी एक मंदिर में हुई थी। शादी के बाद उनके यहां पर बच्चा नहीं हो रहा था जिसके चलते दोनों में विवाद रहने लगा। कई बार समझौता किया और समझाया लेकिन रिश्तों में दरार बढ़ती जा रही थी। उसकी पत्नी उसे तंग करती थी जिससे वो बहुत परेशान रहता था। बीते दिन वो घर से गया लेकिन शाम तक नहीं लौटा।

देर शाम एक आटो वाले का फोन आया कि उनके बेटे की हालत खराब है और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहां पर पहुंचे तो पता चला कि उनके बेटे ने जहर निगला है और उसकी मौत हो गई है। उसने फेसबुक पर लाइव होकर अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसकी पत्नी ने घर वालों से छिपकर शादी की थी लेकिन अब वह उसे परेशान कर रही है। बलराम और उसके बाकी परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग है कि लड़की व उसके परिजनों को गिरफ्तार किया जाए। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह ने बताया कि अंजू की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।

माडल हाउस में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान ऋषिकेश की रहने वाली 24 साल की लक्ष्मी तोमर के रूप में हुई है। लड़की के स्वजनों ने बताया कि रविवार दोपहर ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले अपने साथ में काम करने वाले माडल हाउस निवासी राहुल वर्मा के साथ भागकर शादी कर ली थी और वे दोनों जालंधर रहने लग गए थे।

स्वजनों ने बताया कि बेटी कई दिनों से फोन कर वापस आने की बात कर रही थी और परेशान भी लग रही थी। उन्होंने राहुल वर्मा और उसके परिवार पर लक्ष्मी से मारपीट करने के आरोप लगाए। कहा कि जब बेटी का शव देखा तो उस पर कई मारपीट के निशान थे। परिजनों ने राहुल वर्मा और उसके परिवार पर हत्या का मामला दर्ज करने की अपील की।