Viral Video : पापा की परी को इंप्रेस करना लड़के को पड़ा महंगा, खुराफाती दिमाग ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल….

Viral Video : पापा की परी को इंप्रेस करना लड़के को पड़ा महंगा, खुराफाती दिमाग ने पहुंचा दिया हॉस्पिटल….

March 13, 2023 Off By NN Express

दिल्ली, 13 मार्च। Viral Video: आजकल युवाओं में स्टंट करने का क्रेज बढ़ा है। स्टंट करने के दौरान मामूली चूक से भी गंभीर चोट लगती है। इसका प्रमाण वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का पापा की परी को इंप्रेस करने के चक्कर में घायल हो जाता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि लड़के को गंभीर चोट आई है। साथ ही चंगुल की हड्डी भी टूट गई है। लड़के के हाव भाव और फ्लिक से लग रहा है कि वह एथलीट है। इस कला में वह माहिर है, लेकिन आज किसी चूक की वजह से उसे चोट लगी है।

अन्य दिनों की तरह वह अपने दोस्तों के साथ स्टंट करने आता है। वहीं, उनके दोस्त रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। आज उन्होंने पार्क का चयन किया है। पार्क में पहले से बहुत लोग हैं। वीडियो में एक कपल भी दिख रहा है। लड़का पार्क में बालू की रेत पर स्टंट करने की सोचता है। फिर, वह रबर बॉल को बालू की रेत पर रखता है। इसके बाद वह बॉल पर खड़ा होकर बैक फिल्प जंप करता है। सब कुछ सही रहता है। वह, अन्य दिनों की तरह आज भी बैक फ्लिप जंप करने में सफल हो जाता है।

हालांकि, जब वह जमीन पर बैठता है। आसान शब्दों में कहें तो जब वह अपने पैर जमीन पर रखता है, तो उस समय लड़के को मामूली चूक से गंभीर चोट लगती है। वह बैठने में कामयाब हो जाता है, लेकिन पांव रखने के दौरान उसे चोट लगती है। वीडियो में लड़का दिखाता है कि उसके चंगुल की हड्डी चटकी हुई है। वह दर्द से कराह उठता है। वीडियो के बाद उसे हॉस्पिटल का चक्कर लगाना पड़ा होगा। इस वीडियो को ‘The Devil Had Other Plans’ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 35 हज़ार से अधिक बार देखा गया है।