KORBA : प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने उसके पति काे पहले में उसके साथ बनी वीडियाे भेज दी….

KORBA : प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने उसके पति काे पहले में उसके साथ बनी वीडियाे भेज दी….

March 12, 2023 Off By NN Express

कोरबा,12 मार्च। प्रेमिका की शादी हाेने के बाद नाराज प्रेमी ने उसके पति काे पहले में उसके साथ बनी वीडियाे भेज दी। इससे दांपत्य जीवन टूटने पर पीड़िता ने आराेपी के खिलाफ रिपाेर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। उरगा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की पिछले माह मानिकपुर चाैकी क्षेत्र में रहने वाले पुलिस जवान से शादी हुई। युवती का शादी से पहले गांव के एक युवक के साथ प्रेम-संबंध था। शादी हाेने पर युवती ने युवक से दूरी बना ली। दूसरी ओर युवक उसे शादी के बाद भी प्रेम संबंध बनाए रखने दबाव बनाने लगा था।

वह अपने साथ बने उसकी आपत्तिजनक वीडियाे काे उसके पति काे भेजने की धमकी देता था। युवती ने उसकी बाताें काे नजर अंदाज कर दिया। इससे नाराज प्रेमी ने उसके साथ की वीडियाे उसके पति काे भेज दी। पत्नी के शादी से पहले युवक से प्रेम संबंध का वीडियाे देखते ही नवदंपति का दांपत्य जीवन टूटने की स्थिति पर पहुंच गया।