BREAKING NEWS : हाथी के हमले से फिर एक महिला की दर्दनाक मौत…

BREAKING NEWS : हाथी के हमले से फिर एक महिला की दर्दनाक मौत…

March 4, 2023 Off By NN Express

गरियाबंद । जिले में हाथी के हमले से फिर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। ये घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के बोरीद गाँव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हाथी देर रात के फिंगेश्वर इलाके में पहुँचा था। जहाँ से हाथी बोरीद गाँव पहुँच गया। वहीं बोरिद निवासी महिला खोरबाहरीन सोनकर तड़के घर से बाहर किसी काम के लिये गयी थी।

उसी दौरान महिला का हाथी से सामना हो गया और हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला।