Aaj Ka Rashifal 21 February 2023: आज चली आ रही समस्याओं का होगा समाधान

Aaj Ka Rashifal 21 February 2023: आज चली आ रही समस्याओं का होगा समाधान

February 21, 2023 Off By NN Express

aj Ka Rashifal 21 February 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आज 21 फरवरी, 2023 मंगलवार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज फुलेरा दूज पर्व मनाई जाएगी और चंद्र दर्शन किया जाएगा।

पंचांग के अनुसार आज गोधूलि मुहूर्त 21 फरवरी को शाम 06 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। शतभिषा नक्षत्र आज सुबह 9 बजे तक तक रहेगी। आज राहुकाल दोपहर 3 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक रहेगा और आज यमगण्ड योग सुबह 9 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। दिशाशूल पूर्व है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल

पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

उच्च अधिकारी या महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। धन हानि की आशंका भी है।

कर्क दैनिक राशिफल 

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह दैनिक राशिफल

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या दैनिक राशिफल 

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल 

महिला अधिकारी या महिला रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल 

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनु दैनिक राशिफल

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यस्तता अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर दैनिक राशिफल

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।