Sonu Nigam Video: मुंबई में कार्यक्रम के दौरान Sonu Nigam से मारपीट, विधायक के बेटे पर लगे आरोप

Sonu Nigam Video: मुंबई में कार्यक्रम के दौरान Sonu Nigam से मारपीट, विधायक के बेटे पर लगे आरोप

February 21, 2023 Off By NN Express

Sonu Nigam Video लोकप्रिय गायक सोनू निगम के साथ सोमवार को कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के सदस्यों ने चेंबूर इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान मारपीट की। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, निगम उस वक्त प्रस्तुति दे रहे थे, जब एक स्थानीय शिवसेना (यूबीटी) विधायक के बेटे ने गायक के प्रबंधक के साथ दु‌र्व्यवहार किया। 

दोस्त चोटिल, आरोपी पर FIR दर्ज

मारपीट करने वाले ने गायक के प्रबंधक को मंच से उतरने के लिए कहा और जब सोनू आ रहे थे तो उन्हें धक्का दे दिया। रिपोर्टों के अनुसार उस व्यक्ति ने सोनू के दोस्त को भी धक्का दिया। दोनों को चोटें आई हैं। बाद में इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति सोनू और उनके दोस्त को धक्का देते दिख रहा है। घटना के बाद सोनू निगम ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

सेल्फी को लेकर हुआ विवाद

मुंबई पुलिस ने बताया कि बॉलीवुड गायक सोनू निगम से मुंबई में एक कार्यक्रम में सेल्फी लेने को लेकर ये विवाद हुआ। कथित विवाद में का सोनू का एक सहयोगी भी घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई जब निगम एक संगीत समारोह में शामिल होने के लिए उपनगर चेंबूर में थे। कार्यक्रम स्थल से निकलते समय, प्रशंसकों के एक समूह ने सेल्फी के लिए गायक से संपर्क किया, जब उनके दो सहयोगियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद सोनू निगम के दोनों सहयोगियों को प्रशंसकों ने पीटा, जिससे उनमें से एक को मामूली चोटें आईं।