अर्धनग्न अवस्था में युवक का मिला शव : पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी…

अर्धनग्न अवस्था में युवक का मिला शव : पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी…

January 17, 2023 Off By NN Express


सोनभद्र ,17 जनवरी I अनपरा थाना क्षेत्र के ईट भट्ठा व हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप से करीब 40 मीटर जंगल की तरफ झाड़ियों में एक व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

बता दें कि सोमवार को अनपरा थाना क्षेत्र के ईट भट्ठा व हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप के बीच रोड से करीब 40 मीटर जंगल की तरफ राख के ढेर में शव मिला। सड़क से करीब 40 मीटर दूर और हाईवे किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई वहीं पुलिस देख स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव कई दिन पुराना है। शव बुरी तरह से सड़ व गल चुका है। शव अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अज्ञात अर्धनग्न शव की शिनाख्त नहीं हो पाई

प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात अर्धनग्न शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। अज्ञात शव की सूचना सभी थाना प्रभारियों को भेज दी है। आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है लाइन आर्डर की कोई समस्या नहीं है।