एसडीएम जशपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा का किया निरीक्षण

जशपुरनगर । जशपुर एसडीएम श्यामा पटेल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनोरा का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारियों की उपस्थिति, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

एसडीएम ने पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें एम्बुलेंस की आवश्यकता की भी जानकारी ली। केन्द्र में सभी पुराना कबाड़ समान को हटा कर स्टोर रूम को भी व्यवस्थित कर दिया गया है।