BREAKING NEWS : JDU पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, बेटी ने लिखा – पापा नहीं रहे

JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया है। शरद यादव ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शरद यादव की बेटी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा – पापा नहीं रहे। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शरद यादव बी पी सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे।

ALSO READ :-नक्सलियों ने की बेरहमी से ग्रामीण की हत्या

बता दें, शरद यादव राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। शरद यादव मधेपुरा से चार बार सांसद रहे थे।  उन्होंने बिहार प्रदेश के मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया था ,दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए थे और एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए थे। शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता थे जो तीन राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार से लोकसभा के लिए चुने गए थे।