CG NEWS : नक्सलियों ने की बेरहमी से ग्रामीण की हत्या

CG NEWS : नक्सलियों ने की बेरहमी से ग्रामीण की हत्या

January 13, 2023 Off By NN Express

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने धान बेचने गए ग्रामीण की हत्या कर दी है।  ये मामला उसूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक का नाम राममूर्ति गटपल्ली है।नक्सलियों ने उसूर धान उपार्जन केन्द्र में इस घटना को अंजाम दिया।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।