Happy New Year 2023 इस IT शेयर में साल 2022 में दिखी भयंकर गिरावट, निवेशकों की करीब आधी पूंजी स्वाहा

Happy New Year 2023 इस IT शेयर में साल 2022 में दिखी भयंकर गिरावट, निवेशकों की करीब आधी पूंजी स्वाहा

December 31, 2022 Off By NN Express

साल 2022 में शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस साल शेयर बाजार में कई शेयर चढ़े तो कई शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने भले ही पूरे साल में शेयर बाजार में 4 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया हो, लेकिन बाजार में एक शेयर ऐसा भी था जिसने निवेशकों की करीब आधी पूंजी खत्म कर दी। दरअसल, हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं वह आईटी सेक्टर का शेयर है और उसका नाम है विप्रो। साल 2021 में जहां विप्रो के शेयर में जबरदस्त उछाल आया था, वहीं साल 2022 विप्रो के बिल्कुल उलट रहा। साल 2022 में विप्रो ने निवेशकों का काफी पैसा बर्बाद कर दिया।

साल 2022 में एनएसई पर विप्रो का 52 हफ्ते का हाई प्राइस 726.80 था। जबकि इसका 52 हफ्ते का लो प्राइस 372.40 रुपये था। ऐसे में शेयर साल के आधे से ज्यादा समय तक गिरावट पर रहा। इसके साथ साल के अंत में शेयर 322.60 अंक यानी 45.10 फीसदी की गिरावट के साथ 392.75 के स्तर पर बंद हुआ। 31 दिसंबर 2021 को शेयर का क्लोजिंग प्राइस 715.35 रुपए था। ऐसे में विप्रो ने साल 2022 का अंत 45 फीसदी की गिरावट के साथ किया है। 

वहीं, आईटी सेक्टर के किसी बड़े शेयर में इतनी बड़ी गिरावट भी कई सवाल खड़े करती है। वहीं, आईटी सेक्टर इस साल घरेलू इक्विटी मार्केट में टॉप लूजर बनकर उभरा है। शेयर बाजार पर नजर रखने वालों का मानना है कि अमेरिका और यूरोप में जारी मंदी का बाजार धारणा पर असर पड़ा है, जिसके चलते साल 2022 में आईटी सेक्टर के कई शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।