Happy New Year 2023 इस वेडिंग सीजन में आलिया भट्ट के इन लहंगा लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Happy New Year 2023 इस वेडिंग सीजन में आलिया भट्ट के इन लहंगा लुक्स से लें इंस्पिरेशन

December 31, 2022 Off By NN Express

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। एथनिक हो या वेस्टर्न, आलिया हर तरह की ड्रेस में खूबसूरत लगती हैं। ज्यादातर महिलाएं शादी के फंक्शन के दौरान एथनिक आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी आलिया के लहंगे वाले लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आपको एक नया और खूबसूरत लुक मिलेगा। आइए डालते हैं एक नजर आलिया के लहंगे के लुक्स पर…

गुलाबी जरी लहंगा

इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने पिंक जरी का लहंगा पहना हुआ है। आप भी शादी में डार्क की जगह इस तरह के लहंगे ट्राई कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ आलिया ने खूबसूरत बेबी पिंक सीक्विन ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इस दुपट्टे पर बीडिंग का काम किया गया है। इस दुपट्टे पर खूबसूरत जरी का काम भी किया गया है। बालों को वेवी हेयरस्टाइल दिया गया है। आलिया ने खुद को कम से कम ज्वैलरी से एक्सेसराइज किया। मांग टीका और बिंदी से आलिया ने अपने लुक को पूरा किया है।

पीला और गुलाबी लहंगा

अगर आप वेडिंग फंक्शन के दौरान कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहती हैं तो आलिया के इन लहंगे लुक्स को रीक्रिएट भी कर सकती हैं। इस लहंगे पर पीले रंग के फूलों की कढ़ाई की गई है। इस लहंगे के साथ आलिया ने कट आउट इनवर्टेड स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज कैरी किया है। इस लहंगे को सिंपल पिंक और येलो दुपट्टे के साथ पेयर किया गया है। आलिया ने अपने लुक को बिंदी और झुमकों से पूरा किया है।

फ्यूजन कुर्ता लहंगा

आप शादी के फंक्शन के दौरान भी फ्यूज़न कुर्ता लहंगा पहन सकती हैं। आलिया ने पिंक स्कर्ट के साथ मिड लेंथ बेबी पिंक कुर्ता पेयर किया है। क्वार्टर स्लीव्स वाला ये कुर्ता आलिया पर खूब जच रहा है। स्कर्ट पर हैवी वर्क किया गया है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। बालों को वेवी हेयर स्टाइल दिया गया है। आलिया ने मेकअप और ईयरिंग्स से लुक को पूरा किया है।