ऑपरेशन गरुड़ : नए साल से पहले 521 गिरफ्तारियां…

ऑपरेशन गरुड़ : नए साल से पहले 521 गिरफ्तारियां…

December 31, 2022 Off By NN Express

रायपुर,31 दिसंबर  नए साल से पहले रायपुर रेंज के 4 जिलों में आईजी आरिफ एच शेख के मार्गदर्शन में ऑपरेशन गरुड़ चलाया गया। इस ऑपरेशन में 521 लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें 128 स्थायी वारंट, 224 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। इसके साथ आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ/सट्टा एक्ट एवं प्रतिबंधक धाराओं के तहत कुल 169 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस अभियान के तहत जिला महासमुंद में कुल 137 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 50 स्थायी वारंट, 58 गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया। साथ ही जुआ एक्ट के तहत कुल 4 प्रकरण में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मध्य-प्रदेश में निर्मित 135 लीटर शराब सहित कुल 195 लीटर अवैध शराब कीमती 2.12 लाख रूपये जप्त कर कुल 11 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों को एवं प्रतिबंधक धाराओं के तहत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जिला गरियाबंद में कुल 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 20 स्थायी वारंट, 30 गिरफ्तारी वारंट तामिल तथा आपराधिक प्रकरण में फरार 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं 03 लीटर अवैध शराब जप्त कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार जिला धमतरी में कुल 177 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 11 स्थायी वारंट, 40 गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया तथा जुआ एक्ट के तहत कुल 09 प्रकरण में 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 6,700/- रूपये जप्त किया गया। साथ ही 20 लीटर अवैध शराब कीमती 12,000 रूपये जप्त कर कुल 06 प्रकरणों में 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिले में प्रतिबंधक धाराओं के तहत कुल 135 कार्यवाही कर 101 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार जिला बलौदा बाजार में कुल 155 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 47 स्थायी वारंट, 96 गिरफ्तारी वारंट तामिल किया गया तथा आपराधिक प्रकरण में फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 59.160 लीटर अवैध शराब कीमती 1,25,000/- रूपये जप्त कर कुल 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिले में प्रतिबंधक धाराओं के तहत कुल 33 कार्यवाही कर 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिरीक्षक आरिफ शेख ने ऑपरेशन गरुड़ के सफलता पूर्वक संचालन के लिये जिला धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदा बाजार के पुलिस अधीक्षकों सहित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।