साल के आखिरी दिन सोने व चांदी में उछाल, देखे आज का भाव

साल के आखिरी दिन सोने व चांदी में उछाल, देखे आज का भाव

December 31, 2022 Off By NN Express

दिल्ली,31 दिसंबर । साल 2022 के आखिरी दिन यानी आज 31 दिसंबर को सर्राफा बाजार में सोने व चांदी के भाव में उछाल देखा जा रहा है।  कल के मुकाबले सेना व चांदी आज ज्यादा दामों पर खरीदी बेची जा रही हैं। आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 8 ग्राम 41,440 रुपये व 24 कैरेट प्रति 8 ग्राम का दाम 43,512 रुपये है।  वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर प्रति किलो 74,500 रुपये हो गई है।  असल में उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है।सोने व चांदी दोनों के दामों में तेजी आई है।  सर्राफा का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है. प्रति किलो चांदी के दर में आज 500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। 

आज चांदी प्रति किलो 74,500 रुपये के भाव से बेची जाएगी।  जबकि कल (शुक्रवार) शाम तक चांदी 74,000 रुपये की दर से बिक्री की गई है।  22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम के भाव में 200 रुपये से ज्यादा की तेजी आई।  22 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम कल (शुक्रवार) शाम 41,200 रुपये बिका।  आज इसकी कीमत 41,440 रुपये तय की गई है।  यानी दाम में 240 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।  वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम 43,264 रुपये के भाव से खरीदा।  लेकिन आज इसकी कीमत बढ़कर 43,512 रुपये हो गई है।  इसमें भी 248 रुपये की बढ़त देखी जा रही है।