खदान में गिरी कार, सरपंच सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत….

खदान में गिरी कार, सरपंच सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत….

December 30, 2022 Off By NN Express

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 दिसंबर  जिले में पानी से भरे खदान में शुक्रवार को कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई।पुलिस के मुताबिक उसके मुताबिक कार से 5 लोग ओडिशा से टिमरलगा गांव लौट रहे थे। तभी गांव से पहले खदान के पास शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भरे खदान में जा गिरी। इस हादसे में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। राहगीरों की मदद से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने 1 शव बरामद कर लिया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। इस हादसे में अकेली बची लकड़ी को मामूली चोट आई है।