बलौदाबाजार,25 दिसंबर । जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में पैरावट में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पैरावट से सटे तीन मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, आग की लपट इतनी तेज थी की घरवालों को घर से समान निकालने का भी मौका नहीं मिला। वहीं एक बुजुर्ग महिला जो धान बेचकर 60 हजार रुपए घर लाई थी, वे भी जलकर खाक हो गए।
इसके साथ ही पडोसी बाला राम के घर का सामान और पांच हजार रूपये जल गये हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। लेकिन इससे पहले लाखों का नुकसान हो गया था। हालांकि आग लगने से किसी भी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पलारी पुलिस आग के कारणों का पता लगाने के साथ जांच में जुटी है। बता दे कि 15 एकड़ के पैरावट मे लगी भीषण आग पर बलौदाबाजार दमकल विभाग सहित सीमेंट संयंत्रों की दमकल टीम की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।


