शादी की 24 वीं सालगिरह पर महीप कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

शादी की 24 वीं सालगिरह पर महीप कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

December 10, 2022 Off By NN Express

बॉलीवुड कपल संजय कपूर और महीप कपूर की शादी की आज 24वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर महीप ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैग। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-’24 साल पहले!’ सोशल मीडिया पर महीप और संजय की इन तस्वीरों पर फैंस एवं सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कपल को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली महीप कपूर ने साल 1994 में इला अरुण के म्यूजिक एल्बम ‘निगोड़ी कैसी जवानी है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। महीप के इस गाने ने उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई। इसी दौरान एक पार्टी में महीप की मुलाकात अभिनेता संजय कपूर से हुई । दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 9 दिसंबर, 1997 को शादी रचा ली। शादी के बाद महीप ने अपने फ़िल्मी करियर को अलविदा कह दिया तो वहीं संजय कपूर फिल्म जगत में सक्रिय हैं। महिप और संजय के दो बच्चे सनाया कूपर और जहान कपूर हैं।