महाराष्ट्र पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर ले गई पुणे

महाराष्ट्र पुलिस प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर ले गई पुणे

December 10, 2022 Off By NN Express

सीवान,10 दिसंबर । जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला से महाराष्ट्र पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ कर महाराष्ट्र ले गई। इस संबंध में बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले महाराष्ट्र के पुणे में लड़की के परिजन ने थाना कांड संख्या 69/22 में अपनी बेटी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू किया। पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर का डिटेल्स निकाला तो मालूम चला कि पुणे में लड़की के घर के बगल में ही बिहार के सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला गांव के एक युवक के सिम नम्बर पर बात हुई। पुलिस छानबीन किया तो मालूम चला कि लड़का अपना रूम बंद करके गायब है।

पुलिस ने शक के आधार पर जगह जगह पर मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन की लेकिन कई दिनों तक मालूम नहीं चला जिसके बाद पुणे पुलिस दरौंदा पहुंच कर स्थानीय पुलिस की मदद से लड़का के घर छापेमारी किया। छापेमारी के बाद प्रेमी प्रेमिका घर पर ही मिले जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस से कागजी कार्रवाई करने के बाद महाराष्ट्र के पुणे लेकर चली गई। प्रेमी की पहचान बेलदारी टोला गांव निवासी गुड्डू कुमार वही प्रेमिका फिजा सलमानी के रूप में हुई है।