कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई

कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई

November 8, 2022 Off By NN Express

कोस्त्रोमा ,08 नवंबर  रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई। कैफे में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक शख्स ने फ्लेयर गन (सिगरेट जलाने वाली गन) चला दी, जिसके बाद आग लग गई। कैफे में उस समय 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 200 लोगों को बचा लिया। कोस्त्रोमा के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने कहा कि घटना में 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन आरोपियों को तलाश कर रही हैं, जिनके बीच विवाद हुआ था।